Top News

Chhattisgarh में भाजपा पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- ...तो बदल देंगे 'भारत' का नाम?


रायपुर
। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी हमले में शहीर हुए सेना के वीर जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

केजरीवाल ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों की आत्मा को शांति मिले और भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इस जनसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे।

बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है।

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A

इसी बीच केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A का जिक्र करते हुए कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर I.N.D.I.A नामक गठबंधन बनाया। ऐसे में भाजपा वाले बौखलाकर भारत का नाम बदलने की बात करने लगे और कहने लगे कि अब इंडिया नहीं बोलेंगे। क्या आपके पिताजी का इंडिया है? 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया, भारत और हिंदुस्तान हमारे दिल में बसता है। आप किन-किन लोगों के दिल से इंडिया निकालेंगे।

केजरीवाल ने जनसभा में 'भारत माता की जय' के जमकर नारे लगवाएं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया इत्यादि प्रोगाम चलाते थे। भाजपा इंडिया को लेकर प्रोगाम चलाती थी, लेकिन विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A नाम क्या रख लिया। यह लोग नाम बदलने की बात करने लगे। उन्होंने कहा,

कल अगर हम लोग अपना नाम भारत रख लेंगे तो क्या आप 'भारत' का नाम भी बदल देंगे।

Previous Post Next Post

Travel