Top News

Today's Breaking News:छत्तीसगढ़ की कैबिनेट फाइनल, आज 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

 छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। विष्णुदेव साय सरकार के मंत्री  आज शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ बीजेपी के विश्वसनीय सूत्रों ने यह पुष्टि की है कि राजभवन में शुक्रवार को सुबह 11.45 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभाग बांटे जाएंगे। अब मंत्रिमंडल भी तय हो चुका है। 9 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। इसमें जो नाम शामिल है उनमें से तीन नाम पहली बार के विधायक हैं।

जिसमें मुख्यमंत्री की रेस में शामिल रहे ओपी चौधरी का नाम भी मौजूद है। चौधरी के अलावा लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा पहली बार के ही विधायक हैं। ओपी चौधरी को संगठन की पसंद पर मंत्री बनेंगे।

 


बीजेपी ने बड़े ही सधे तरीके से जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा है। पहले तो बीजेपी ने आदिवासी वर्ग से आने वाले विष्णु देव से को मुख्यमंत्री बनाया। अब मंत्रिमंडल में केदार कश्यप और राम विचार नेताम की भी एंट्री हो गई है। वहीं, एससी वर्ग से दयाल दास बघेल को शामिल किया गया है। बीजेपी ने इस बार सामान्य वर्ग को भी मौका देते हुए बृजमोहन अग्रवाल को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया है।



Previous Post Next Post

Travel